1 बालकृष्ण भट्ट किस युग के रचनाकार हैं?
(A) भारतेन्दु युग
(C) द्विवेदी युग
(B) प्रेमचंद युग
(D) इनमें से कोई नहीं
2 बालकृष्ण भट्ट के पिता का क्या नाम था?
(A) देनी प्रसाद भट्ट
(B) बेनी प्रसाद भट्ट
(C) टेनी प्रसाद भट्ट
(D) सैनी प्रसाद भट्ट
3 ‘दमयंती स्वयंवर’ किस लेखक की रचना है?
(A) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(B) मलयज
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) भगत सिंह
4 ‘बातचीत’ शीर्षक निबन्ध के निबंधकार हैं-
(A) नामवर सिंह
(B) बालकृष्ण भट्ट
(C) जे० कृष्णमूर्ति
(D) उदय प्रकाश
4. बालकृष्ण भट्ट किस काल के रचनाकार हैं?
(A) आदिकाल
(B) भक्तिकाल
(C) रीतिकाल
(D) आधुनिक काल
6 ‘बातचीत’ साहित्य की कौन-सी विधा है?
(A) उपन्यास
(B) कहानी
(C) निबंध
(D) नाटक
7. बातचीत’ शीर्षक निबंध के अनुसार-रस का समुद्र किनकी बातचीत में उमड़ा चला आता है?
(A) दो हमजोली सहेलियों की बातचीत में
(B) दो पुरुषों की बातचीत में
(C) दो बच्चों की बातचीत में
(D) दो मूखों की बातचीत में
8. बालकृष्ण भट्ट की रचना निम्न में से कौन है?
(A) बातचीत
(B) जूठन
(C) रोज
(D) प्रगीत और समाज
9. ‘सौ अजान एक सुजान’ नामक उपन्यास के उपन्यासकार कौन हैं?
(A) जयप्रकाश नारायण
(B) जगदीशचन्द्र माथुर
(C) बालकृष्ण भट्ट
(D) मोहन राकेश
10. ‘तेरी कुड़माई हो गई’ का किस कहानी से संबंध है?
(A) रोज
(C) तिरिछ
(B) उसने कहा था
(D) जूठन
11. हिन्दी कहानी के विकास में ‘मील का पत्थर’ कौन-सी कहानी मानी जाती है?
(A) उसने कहा था
(C) पुरस्कार
(B) पंच परमेश्वर
(D) मंगर
12. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी की कहानी है-
(A) जूठन
(B) रोज
(C) तिरिछ
(D)उसने कहा था
13. ‘उसने कहा था’- कहानी है-
(A) युद्ध की कहानी
(B) दिव्य प्रेम की कहानी
(C) प्रेम पर बलिदान होने की कहानी
(D) इनमें से सभी
14. निम्न में से कौन-सी रचना गुलेरी जी की नहीं है?
(A) सुखमय जीवन
(C) उसने कहा था
(B) बुद्ध का काँटा
उत्तर=D
15. ‘उसने कहा था’ किस प्रकार की कहानी है?
(A) चरित्र-प्रधान
(B) कर्म प्रधान
(C) धर्म प्रधान
(D) वात्सल्य प्रधान
16. ‘उसने कहा था’ कहानी के नायक हैं-
(A) लहना सिंह
(C) वजीरा सिंह
(B) बोधा सिंह
17. ‘उसने कहा था’ किस वर्ष की रचना है?
(A) 1915
(B) 1920
(C) 1922
(D)1925
उत्तर=A
18. ‘उसने कहा था’ कहानी के कहानीकार कौन हैं?
(A) प्रेमचन्द
(B) अज्ञेय
(C) जैनेन्द्र
(D) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
19. ‘लहना’ किस कहानी का पात्र है?
(A) ‘उसने कहा था’
(B) रोज
(C) जूठन
(D) शिक्षा
20. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी किसके अभिभावक बनकर मेयो कॉलेज, अजमेर में आए?
(A) राजा भोज के
(B) राजा हरि सिंह के
(C) खेतड़ी के नाबालिग राजा जयसिंह के
(D) राजा देवगुप्त के
21. ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी में यह किसने कहा कि, ‘उदमी; उठ सिगड़ी में कोले डाल।’
(A) वजीरा सिंह
(B) सूबेदार हजारा सिंह
(C) सुबेदारनी
(D) बोधा सिंह
22. ‘सूबेदारनी’ किस कहानी की पात्रा है?
(A) तिरिछ
(B) उसने कहा था
(C) रोज
(D) ओ सदानीरा
23. ‘वजीरासिंह’ किस कहानी का पात्र है?
(A) उसने कहा था
(B) रोज
(D) अर्धनारीश्वर
(C) तिरिछ
24. “निमोनिया से मरने वालों को मुरब्बे नहीं मिला करते।” यह उक्ति किस शीर्षक पाठ से है?
(A) उसने कहा था
(B) शिक्षा
(C) रोज
(D) तिरिछ
25. “देखते नहीं यह रेशम से कढ़ा हुआ सालू”- यह पंक्ति किस शीर्षक कहानी की है?
(A) जूठन
(B) तिरिछ
(C) उसने कहा था
(D) रोज
26. ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी में पोल्हूराम कौन था?
(A) चौकीदार
(B) डाक बाबू
(C) किसान
(D) सिपाही
लघु उत्तरीय प्रश्न
1. ‘उसने कहा था’ कहानी का केन्द्रीय भाव क्या है?, ‘उसने कहा था’ शीर्षक कहानी किस प्रकार की कहानी है?
उत्तर=चन्द्रधर शर्मा गुलेरी द्वारा रचित कहानी ‘उसने कहा था’ एक प्रेम कहानी है। यह दिव्य प्रेम कहानी है। ऐसी कहानी देखने को नहीं मिलती है। ऐसा समाज में भी घटित नहीं होता है। अब की प्रेम कहानियाँ शरीर स्तर पर संचरित होती हैं। यह गुलेरी जी की कहानी है कि इसमें दिव्यता, उदात्तता और भावों की निष्ठता विद्यमान है। यह कहानी शुद्ध प्रेम की कहानी है। यह प्रेम की सात्त्विक कहानी है। यह कहानी तामसिकता और वासनात्मकता से परहेज रखती है।
2. फिरंगी मेम के बाग में क्या-क्या था?
उत्तर=फिरंगी मेम के बाग में मखमल-सी हरी घास है। फल एवं दूध की वर्षा मेमें कर देती हैं।
3. लपटन साहब (उसने कहा था कहानी का पात्र) की जेब से क्या बरामद हुआ थ
उत्तर=लपटन साहब की जेब से बेल के आकार के तीन गोले निकले थे।
4. लहना सिंह ने बोधा के प्रति किस त्याग का परिचय दिया था?
उत्तर=लहना सिंह ने बोधा की जान बचाकर अपनी जान दे दी। सूबेदार की भी जान बचाकर अपनी जान दे दी। सूबेदारनी ने लहना सिंह को पति और बेटे की रक्षा करने को कहा था। ऐसा ही लहना सिंह ने कर दिया। ऐसा त्याग दिव्य एवं प्रशंसनीय है।
5. बोधा सिंह कौन है?
उत्तर=बोधा सिंह सूबेदार का बेटा था। युद्ध में वह लहना सिंह और सूबेदार के साथ गया था। लहना सिंह ने युद्ध में उनकी जान बचायी और अपनी जान दे दी। क्योंकि सूबेदारिनी से उसका दिव्य प्रेम था। वासनात्मक कलियुगी प्रेम नहीं। बोधा सिंह की प्राणरक्षा लहना सिंह ने कर दिया।
6. लहना सिंह के प्रेम के बारे में लिखिए।
उत्तर=उसने कहा था’ कहानी का नायक लहना सिंह का सूबेदारनी के प्रति प्रेम अत्यन्त दिव्य प्रेम था। बचपन का परिचय और प्रेम दिव्य प्रेम में विकसित हुआ। उसने सूबेदारनी के पति एवं पुत्र की रक्षा युद्ध में की। इस क्रम-उपक्रम में लहना ने अपना प्राणोत्सर्ग भी कर दिया। लहना सिंह का यह प्रेम बलिदानी प्रेम है।
7. दो हमजोली सहेलियों की बातचीत में क्या स्थिति होती है?
उत्तर= दो हमजोली सहेलियों की बातचीत का कुछ जायका ही निराला है। रस का समुद्र मानों उमड़ा चला आ रहा है। इसका पूरा स्वाद उन्हीं से पूछना चाहिए जिन्हें ऐसों की रस सनी बात सुनने को भी भाग्य लड़ा है।
8. अगर हममें वाक्शक्ति न होती, तो क्या होता?
उत्तर=अनेक प्रकार की शक्तियाँ जो वरदान के रूप में ईश्वर ने मनुष्य को दी हैं, उनमें वाक्शक्ति भी एक है।यदि हममें वाकूशक्ति न होती, तो हम गूँगे हो जाते। सारी सृष्टि पशुओं की तरह मौन हो जाती। तब इस गूँगी सृष्टि का क्या होता? अवाक् होने के कारण हम अपने सुख-दुख किसी से कह नहीं पाते। हममें प्रशंसा, आलोचना, सुनने-कहने की शक्ति का अभाव हो जाता।
9. जब तक मनुष्य बोलता नहीं, तब तक उसके व्यक्तित्व का कौन-सा पक्ष प्रकट नहीं होता है।
उत्तर=इसके उत्तर के लिए सप्रसंग व्याख्या के प्रश्न संख्या 1, पृष्ठ संख्या 2 में देखें।
10. ‘आर्ट ऑफ कनवरसेशन’ क्या है?
उत्तर=आर्ट’ ऑफ कनवरसेशन’ का अर्थ है बातचीत करने की कला। यह उत्तम से उत्तम ढंग से बातचीत करने की कला है। सामने वाला-सुनने वाला सुनकर प्रसन्न-प्रफुल्ल हो उठता है। यह कृत्रिम अकृत्रिम कला यूरोप में अधिक पायी जाती है। यह कला ‘स्पीच’ और ‘लेख’ से आगे की कला है। इसकी पूर्ण शोभा काव्यकला प्रवीण विद्वान्मंडली में है। ऐसे चतुराई के प्रसंग छेड़े जाते हैं कि जिन्हें सुन कान को अत्यन्त सुख मिलता है।