1. ‘मालती’ किस कहानी की पात्रा है?
(A) सिपाही की माँ
(B) रोज
(C) तिरिछ
(D) गौरा
उत्तर=B
2. निम्न में से किस कहानी में ‘गैंग्रीन’ का उल्लेख है?
(A) उसने कहा था
(B) रोज
(C) तिरिछ
(D) रस्सी का टुकड़ा
उत्तर=B
3. अज्ञेय के पिता का नाम था-
(A) डॉ० अभयानन्द शास्त्री
(B) डॉ० दयानन्द शास्त्री
(D) डॉ० अच्युतानन्द शास्त्री
(C) डॉ० हीरानन्द शास्त्री
उत्तर=C
4. ‘रोज’ कहानी के कहानीकार हैं-
(A) अज्ञेय
(B) मोहन राकेश
(C) मलयज
(D) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर=A
5. मालती के पति का नाम है-
(A) चन्देश्वर
(B) समेश्वर
(C) महेश्वर
(D) रामनाथ
उत्तर=C
6. ‘रोज’ कहानी की नायिका कौन है?
(A) मालती
(B) कलावती
(C) सुनीता
(D) रागिनी
उत्तर=A
7. ‘दूसरा सप्तक’ का प्रकाशन वर्ष है-
(A) 1950
(B) 1951
(C) 1952
(D)1954
उत्तर=B
8. बचपन में खेलने के लिए सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय ने कौन-सा नाटक लिखा था?
(A) वज्रभाषा
(B) वरद सभा
(C) इंद्रसभा
(D) जनसभा
उत्तर=C
9. ‘रोज’ शीर्षक कहानी में मालती मिट्टी का बर्तन गरम पानी से क्यों धो रही है?
(A) खाना रखने के लिए
(B) खाना बनाने के लिए
(C) पानी रखने के लिए
(D) दही जमाने के लिए
उत्तर=D
10. मालती के बच्चे का नाम क्या था?
(A) टिटी
(B) सिटी
(C) किटी
(D) चिटी
उत्तर=A
11. ‘रोज’ शीर्षक पाठ में पलंग के नीचे कौन गिर पड़ा?
(A) पिंटू
(B) महेश्वर
(C) टिटी
(D) मालती
उत्तर=C
12. अज्ञेय जी ने नियमित लेखन कब शुरू किया?
(A) 1918 ई० के बाद
(B) 1920 ई० के बाद
(C) 1930 ई० के बाद
(D) 1925 ई० के बाद
उत्तर=C
13. स्वाधीनता आंदोलन में उग्र और विद्रोही विचारधारा वाले एक क्रांतिकारी के रूप में किनकी भूमिका रही?
(A) ओमप्रकाश वाल्मीकि
(B) उदय प्रकाश
(C) सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(D) जे० कृष्णमूर्ति
उत्तर=C
1. ‘एक लेख और एक पत्र’ में भगत सिंह ने किसको पत्र लिखा था?/
(A) सुखदेव
(B) राजगुरु
(C) बिस्मिल
(D) अशफाक खाँ
उत्तर=A
2. ‘एक लेख और एक पत्र’ शीर्षक
(A) उदय प्रकाश
(B) जे कृष्णमूर्त्ति
(C) भगत सिंह
(D) चन्द्रशेखर आजाद
उत्तर=C
3. ‘एक लेख और एक पत्र’ शीर्षक पाठ क्या है?
(A) ऐतिहासिक पत्र
(B) संस्मरण
(C) कहानी
(D) कविता
उत्तर=A
4. भगत सिंह के पिता का क्या नाम था?
(A) सरदार विशुन सिंह
(B) सरदार किशन सिंह
(C) सरदार पीरत सिंह
(D) सरदार कीरत सिंह
उत्तर=B
5. भगत सिंह का जन्म कब हुआ था?
(A) 28 सितम्बर, 1907 ई०
(B) 22 अक्टूबर, 1904 ई०
(C) 24 सितम्बर, 1905 ई०
(D) 25 जुलाई, 1906 ई०
उत्तर=A
6. “जब देश के भाग्य का निर्णय हो रहा हो तो व्यक्तियों के भाग्य को पूर्णतया भुला देना चाहिए।” यह उक्ति किस शीर्षक पाठ से है?
(A) एक लेख और एक पत्र
(B) रोज
(C) जूठन
(D) संपूर्ण क्रांति
उत्तर=A
7. भगत सिंह की रचना निम्न में से कौन है?
(A) संपूर्ण क्रांति
(B) एक लेख और एक पत्र
(C) ओ सदानीरा
(D) उसने कहा था
उत्तर=B
8. ‘विपत्तियाँ व्यक्ति को पूर्ण बनाने वाली होती हैं’ यह कथन किसका है?
(A) सुखदेव का
(C) करतार सिंह सराभा का
(B) लाला लाजपत राय का
उत्तर=D
9. भगत सिंह को फाँसी किस वर्ष दी गयी?
(A) 23 मार्च, 1931 ई०
(B) 4 फरवरी, 1930 ई०
(C) 12 मार्च, 1931 ई०
(D) 2 जनवरी, 1929 ई०
उत्तर=A
10. भगत सिंह के अनुसार प्रिंस क्रोपोटकिन किस विषय के विद्वान थे?
(A) भूगोल के
(C) विज्ञान के
(B) अर्थशास्त्र के
(D) राजनीति विज्ञान के
उत्तर=B
लघु उत्तरीय प्रश्न
-
‘रोज’ कहानी की मालती ने किताब का क्या किया था?
उत्तर=अज्ञेय द्वारा रचित कहानी ‘रोज’ की नायिका मालती के पिता ने एक किताब पढ़ने के लिए दी थी और बीस पेज प्रतिदिन पढने के लिए कहा था। वह नित्य ही उसके दस पन्ने, बीस पन्ने फाड़कर फेंक देती।
2. मालती के घर का वातावरण कैसा था?
उत्तर=मालती के घर का आँगन सूना सूना था। मानों उस पर किसी शाप की छाया मँड़रा रही हो। उसके वातावरण में कुछ ऐसा अकथ्य, अस्पृश्य, किन्तु फिर भी बोझल और प्रकम्पमय घना सा सन्नाटा फैल रहा था।
मालती का घर यंत्रवत चलता था। उसमें आनन्द नहीं था। समय की पाबंदी का पालन मात्र होता था। जीवन नीरस हो गया था। एक विवाहित स्त्री अभाव में घुटती जा रही थी। उसका जीवन त्रासदी भरा हो गया था।
3. मालती के पति का परिचय दें।
उत्तर= रोज’ शीर्षक कहानी के रचयिता अज्ञेय हैं। मालती इस कहानी की नायिका है। उसके पति का नाम महेश्वर है। वह पहाड़ी गाँव की सरकारी डिस्पेंसरी में डॉक्टर है। वे प्रातः सात बजे डिस्पेंसरी जाते हैं। दोपहर दो बजे वापस आते हैं। फिर एक-दो घंटे के लिए शाम में रोगियों के लिए हिदायतें देने जाते हैं। महेश्वर अन्यमनस्क होकर अपना काम करते हैं। अक्सर गैंग्रीन के रोगियों की टाँगें उन्हें काटनी पड़ती हैं। पत्नी एवं पत्नी के प्रेम का अभाव उनके जीवन में रहता है। वैसे एक पुत्र भी है, पर पारिवारिक रिश्ता प्रेमपूर्ण नहीं है। केवल अपने काम में फँसे रहते हैं। इस कारण महेश्वर की पत्नी मालती भी ऊब से भरी रहती है। महेश्वर का जीवन बोझिल, नीरस तथा निर्जीव व्यतीत होता है। उल्लास, अपनापन तथा प्रेम का भी अभाव है।
4. लेखक और मालती के संबंध का परिचय ‘रोज’ शीर्षक कहानी के आधार पर दें।
उत्तर=लेखक मालती का भाई (रिश्ते का भाई) है। वे दोनों सखीवत-मित्रवत रहे हैं। वे एक साथ खेले-कूदे हैं। लेखक की पढ़ाई भी मालती के साथ हुई है। वे सखी-भाव के साथ जीये हैं। वे स्वेच्छा और स्वच्छंदता के साथ रहे हैं। कभी भाई के रूप में तो कभी और रूप में। कभी बड़े-छोटेपन के बंधनों में नहीं बँधे ।